फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एलएलबी, एलएलएम और एमएड में प्रवेश के लिए कल तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षाएं 11 जुलाई को कराई जाएगी। इसमें आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया गया है। वे 27 और 28 जून को भी फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार एलएलबी, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जून निर्धारित की गई थी। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन के लिए पोर्टल दो दिन खोला गया है। इसकी प्रवेश परीक्षा के लिए बरेली और मुरादाबाद में केंद्र बनाए गए हैं। तीन विषयों की प्रवेश परीक्षा के लिए 4,992 लोगों ने पंजीकरण कराया है। एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाएं 11 जुलाई को सुबह नौ बजे से 10:30 बजे तक और एमएड की परीक्षा 11 जुलाई को दोपहर एक से 2:30 बजे तक कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें