बरेली। डीजीपी जावीद अहमद ने एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव का तबादला पीएसी
मुरादाबाद कर दिया है। इस पद पर बृजेश श्रीवास्तव करीब डेढ़ साल यहां रहे
हैं। उनके स्थान पर आईपीएस यमुना प्रसाद नए एसपी देहात बनाए गए हैं। हाल ही में प्रमोशन होकर एएसपी बने सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी को एसपी सिटी मथुरा बनाया गया है। उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। दो दिन पहले ही सीओ तृतीय नियुक्त किए गए आईपीएस अंशुल गुप्ता की एसपी सिटी अलीगढ़ के पद पर नियुक्ति की गई है।