फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भुगतान को लेकर एक्सईएन और ठेकेदार की भिड़ंत, अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के निर्माण विभाग में बृहस्पतिवार को भुगतान को लेकर ठेकेदार और अधिशासी अभियंता आपस में भिड़ गए। सुबह 11 से शाम चार बजे तक वहां गतिरोध जारी रहा। अब जिला प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, नगर आयुक्त ने भी अधिशासी अभियंता को कड़ी चेतावनी दी, तब जाकर मामला शाम चार बजे शांत हो सका।
विज्ञापन

जेपी भाटिया फर्म के मालिक के मुताबिक एक्सईएन दिलीप कुमार शुक्ला ने उनका करीब 50 लाख रुपये का भुगतान रोक रखा है। उन्होंने कई बार इस संबंध में उनसे बात भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को वह नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के पास पहुंचे और अपनी परेशानी बताई। नगर आयुक्त ने डीके शुक्ला को कॉल कर फाइल पूरी न होने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि फर्म के मालिक को मेरे पास भेज दीजिए। आरोप है कि वह अधिशासी अभियंता के पास पहुंचे तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। काफी देर तक दोनों के बीच नोंक-झोंक होती रही। इस दौरान कई ठेकेदार और अधिकारी भी वहां पहुंच गए। मामले का संज्ञान लेकर नगर आयुक्त ने एक्सईएन को फर्म की फाइलों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। संवाद

एक्सईएन और ठेकेदार को बुलाकर आमने-सामने बात कराई है। इस दौरान पीड़ित संतुष्ट दिखाई दिए। एक्सईएन को कड़ी चेतावनी दी गई है। अगर लिखित शिकायत मिलती है तो मामले की जांच करवाकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें