सावन का पवित्र माह मंगलवार से शुरू हो गया है। सावन महीने में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सावन में राशि के अनुसार भगवान का पूजन और अभिषेक करना चाहिए, जिससे भोलेनाथ की असीम कृपा बरसती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भगवान भोलेनाथ की आराधना का महीना सावन मंगलवार से आरंभ हो गया है। पवित्र माह सावन में भगवान शिव के पूजन का अपना अलग महत्व है। इस माह में राशियों के अनुसार भगवान भोलेनाथ का पूजन और अभिषेक करना अधिक लाभदायक माना जाता है। बरेली के ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने सावन में भगवान शिव की पूजा के लिए सभी 12 राशियों के जातकों को अलग-अलग विधि बताई है।