हुरहुरी में नव निर्वाचित सांसद छत्रपाल गंगवार एवं अन्य।
मीरगंज। विधानसभा मीरगंज के गांव हुरहुरी में कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नव निर्वाचित सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार मौजूद रहे।
निर्वाचित होने के बाद पहली बार मीरगंज विधानसभा के गांव हुरहुरी आने पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं विधायक डॉ. डीसी वर्मा अध्यक्ष, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद भारत सरकार का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।
जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। इसलिए वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को अपने परिश्रम के बल पर सींच कर इतना बड़ा रूप दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा का स्वरूप इतना बड़ा हुआ है।
इस अवसर पर सोमपाल शर्मा, अजय सक्सेना, योगेंद्र गुप्ता, गोपाल कृष्ण गंगवार, राजकुमार शर्मा, तेजेश्वरी सिंह, राहुल साहू, वीरपाल मौर्य, मंडल अध्य्क्ष शिवम शर्मा, वीरपाल सिंह, तेजपाल फौजी आदि मौजूद रहे। संवाद