फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली जा रहे कार्यकर्ताओं को झुमका चौराहे से लौटाया

Thu, 12 Mar 2026 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। होली पर दिल्ली में हुई तरुण नाम के युवक की हत्या के मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने झुमका तिराहे पर रोक दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री हरीश कुमार ने बताया कि होली पर दिल्ली के उत्तम नगर में मामूली विवाद में तरुण नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता तरुण के परिवार को सांत्वना देने दिल्ली रवाना हो रहे थे। जैसे ही झुमका तिराहे पर पहुंचे तो सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ वहां मिले। पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। इस मौके पर अंतर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, मंत्री आदेश गंगवार व देव ठाकुर, तहसील मंत्री सौरभ शर्मा, तहसील मंत्री शिवा राठौर, कमल कश्यप, राष्ट्रीय महिला परिषद की तहसील मंत्री रितु वर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें