फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होटल में दिन-रात कराया काम, घर आना चाहा तो बांधकर पीटा, कई जगह से काटा

Thu, 06 Jul 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
होटल स्वामी की पिटाई से घायल युवक
विज्ञापन
हाफिजगंज (बरेली)। रुद्रपुर में एक होटल पर काम करने गए युवक को बांधकर पीटा, उसके शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटा और कई यातनाएं दी गईं। पीड़ित युवक की मां ने थाना हाफिजगंज में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा रिठौरा निवासी ओमवती ने तहरीर देकर बताया कि दो माह पूर्व कस्बे का ही एक व्यक्ति उसके घर आया और उसके बेटे सूरज को रुद्रपुर स्थित अपने होटल में काम दिलाने की कहकर ले गया। वहां उससे दिन-रात काम कराया गया। आरोप है कि जब सूरज ने अपने घर जाने के लिए कहा तो उस व्यक्ति ने उससे जबरन काम कराया और पीटना शुरू कर दिया।
आरोप है कि युवक के शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटा गया। साथ ही उसे जबरन पेशाब पिलाई गई। बताया कि किसी तरह युवक वहां से भागकर घर आया। उसने आपबीती सुनाई तो उसकी मां ने थाना हाफिजगंज में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक चेतराम वर्मा ने बताया कि मामला रुद्रपुर का है, फिर भी गंभीरता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें