फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: न्यायपालिका में कामकाज शुरू, बार सचिव उप चुनाव की बढ़ने लगीं सरगर्मियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद न्याय पालिका में मंगलवार से कामकाज सामान्य तरीके से शुरू हो गया। इसके साथ ही 22 जुलाई को होने वाले बरेली बार एसोसिएशन के सचिव पद पर उप चुनाव के लिए सरगर्मियां भी बढ़ने लगी हैं। नामांकन चार और पांच जुलाई को होगा। बरेली बार एसोसिएशन के सचिव वीपी ध्यानी के पिछले माह निधन के बाद से यह पद रिक्त है। 23 जून को बार एसोसिएशन प्रबंध कारिणी के प्रस्ताव पर एल्डर कमेटी चेयरमैन केसी गुप्ता के निर्देश पर चुनाव मंडल की बैठक के बाद उप चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। सचिव पद पर अब तक चार नाम सामने आ चुके हैं। अधिवक्ताओं के खेमों में गोलबंदी भी शुरू हो गई है। चुनाव मंडल ने यह भी शर्त रखी है कि अगर कोई मौजूदा पदाधिकारी चुनाव लड़ता है तो उसे पहले वर्तमान पद से इस्तीफा देना होगा। इसके चलते वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप यादव ने सोमवार को ही इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए भी चुनाव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें