बरेली। फरीदपुर और रिछा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट की समस्या समाधान के लिए कार्यालय में डीएम ने एनएचएआई, बिजली निगम के अफसरों के साथ बैठक की। विभागीय सामंजस्य से 15 दिन में अंडरग्राउंड केबल का काम पूरा करने के निर्देश दिए। फरीदपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने अंद्रापुर फीडर के तहत औद्योगिक इकाइयों को हो रही बिजली आपूर्ति की समस्या समाधान की बात कही। डीएम अविनाश सिंह ने एनएचएआई को बिजली निगम के साथ सर्वे कर अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए एनओसी देने के लिए कहा। सचिव रजत मेहरोत्रा के मुताबिक बुधवार को सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। जल्द काम शुरू होने का आश्वासन बिजली अफसरों ने दिया है। रिछा राइस मिलर्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने स्ट्रीट लाइट लगाने और उपकेंद्र से निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एक पांच केवीए ट्रांसफर लगाने की मांग की। जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुना और अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद