फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तारकोल की महंगाई से काम प्रभावित, शासन ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 20 Jun 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध भले की समाप्त हो गया, लेकिन विकास कार्यों पर इसका असर अब भी दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तारकोल महंगा होने से नगर निगम की सड़क और निर्माण संबंधी कई परियोजनाओं की लागत बढ़ गई है। महंगाई की वजह से ठेकेदारों ने काम धीमा या फिर बंद कर दिया है। स्थिति को देखते हुए नगर विकास विभाग ने बरेली समेत प्रदेश के सभी नगर निगमों से ऐसी परियोजनाओं का पूरा ब्योरा मांगा है, जिनके टेंडर एक अप्रैल से पहले जारी किए गए थे और उनकी लागत पर तारकोल की बढ़ी कीमतों का असर पड़ा है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि शासन को जल्द ही ब्योरा भेज दिया जाएगा। विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए विकल्पों पर भी मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें