फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिमों में महिला सुरक्षा, संचालकों के सत्यापन की मांग

Thu, 07 May 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन ने जिले के जिमों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संचालकों के पुलिस सत्यापन की मांग की। महासभा ने जिमों में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाओं और जिम जिहाद का आरोप लगाया है। मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कुछ जिमों में सनातन धर्म की महिलाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। हाल ही में एक जिम संचालक द्वारा डॉक्टर महिला से दुष्कर्म और मिनी बाइपास स्थित एक जिम में मारपीट जैसी घटनाओं का हवाला दिया गया। महासभा ने सभी जिम मालिकों और ट्रेनरों का पुलिस सत्यापन, प्रत्येक जिम में महिला ट्रेनर की तैनाती और महिला पुलिस अधिकारियों के विशेष दल के गठन की मांग की। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें