फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुतुबखाना पुल से पत्थर गिरने से महिला का सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकार्पण से पहले ही कुतुबखाना फ्लाईओवर पर फिर एक घटना हो गई। फ्लाईओवर से गिरे पत्थर से खरीदारी करने आई महिला का सिर फट गया। आसपास के व्यापारियों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला ने आरोप लगाया कि लापरवाही से निर्माण करने का यह नतीजा है, वह इसकी शिकायत प्रशासन से करेंगी।
विज्ञापन

कर्मचारी नगर निवासी मनोज कुमार की पत्नी मधु रविवार दोपहर खरीदारी करने कुतुबखाना बाजार आई थीं। फ्लाईओवर के नीचे से निकलते समय अचानक ऊपर से पत्थर गिरा और उनके सिर में लग गया। इससे उनका सिर फट गया। खून बहने लगा। कुछ ही पल में वह बेहोश हो गईं। यह देखकर आसपास के व्यापारी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मधु के सिर में दो टांके लगाए। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर थी तो तत्काल ही घर भेज दिया गया। मधु ने मोबाइल से सूचना दी तो उनके परिवार के लोग आ गए। उन्होंने बताया कि उनके पति मनोज कुमार एक निजी बीमा कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें