फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो में सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सवारी भर कर जा रहे ऑटो में अज्ञात ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य यात्री चोटिल हो गए।
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि भुता थाना क्षेत्र के गांव सुनाह गांव निवासी नन्कू की पत्नी शांति देवी (60) बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अपने मायके फरीदपुर क्षेत्र के खल्लपुर गांव से कुमर सेन के ऑटो में बैठकर अपनी ससुराल जा रही थीं। ऑटो में अन्य यात्री भी बैठे थे। सितारगंज के पास सामने से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार यात्रियों में से शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अन्य तीन यात्री मामूली चोटिल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान शांति देवी की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें