फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला को चाकू मारा, बेटे को पीटा, पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने एक महिला के घर पर हमला बोल दिया। उसको चाकू मारकर घायल कर दिया और बेटे के साथ मारपीट की। थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर निवासी देववती पत्नी राजेश का कहना है रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके गांव के प्रेमपाल, रामौतार, रामगोपाल, अजय और अनिकेत लाठी डंडे, छुरा लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने उनके ऊपर हमला कर दिया। अजय ने उसे छुरा मारकर घायल कर दिया। उनके बेटे राहुल को लाठी-डंडे से पीटा। उस दौरान उसके पति छत पर थे। वह धक्कामुक्की में छत से गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें