फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दवा लेकर लौट रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। उसके पति बाल-बाल बच गए। पोस्टमार्टम हाउस पर एटा निवासी गबरुद्दीन खान ने बताया कि वह बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़़ा में दस साल से किराए के मकान में रह रहे हैं। परिवार में उनकी पत्नी 30 वर्षीय सलमा व पांच बच्चे भी साथ रहते हैं। सलमा की तबीयत खराब थी। वह पति के साथ बाइक से फतेहगंज पश्चिमी में दवा लेने गई थीं। शनिवार सुबह दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे तभी शंका पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे सलमा ट्रक के नीचे आ गईं। ट्रक ने उनको कुचल दिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। सलमा के पांच बच्चे हैं जो पोस्टमार्टम हाउस पर बिलख रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें