फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला से दुष्कर्म किया, विरोध पर बच्चों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। जंगल में पशुओ के लिए चारा काटने गई महिला के साथ एक व्यक्ति ने अपने साथी व्यक्ति की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, बचाने आए महिला के बेटा और बेटी की भी पिटाई कर दी गई। महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। सीओ मीरगंज और बहेड़ी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव के जंगल में थाना शाही के एक गांव निवासी महिला घास काटने गई थी। उसके साथ उसका 10 वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी भी थी। इसी बीच दो आरोपियों ने आकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर महिला के दोनों बच्चों की पिटाई कर दी। थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें