फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुहेलदेव एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गाजीपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सुपरफास्ट सुहेलदेव एक्सप्रेस में युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। ट्रेन में ही महिला ने कॉल करके पुलिस को सूचना दी। शनिवार तड़के ट्रेन के बरेली पहुंचने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुपरफास्ट सुहेलदेव एक्सप्रेस 22419 गाजीपुर से शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे चली थी। यहां से गाजीपुर के थाना कासिमाबाद के एक गांव ही महिला आनंद विहार टर्मिनल जाने के लिए कोच नंबर एस थ्री में अपनी सीट पर थी। रात में महिला सो गई। लखनऊ के बाद हरदोई-शाहजहांपुर के बीच महिला गहरी नींद में थी तभी कोच में सवार नैनीताल निवासी अरशद नाम के युवक ने उससे गंदी हरकत और छेड़छाड़ की। महिला जाग गई और शोर मचा दिया। उसने कॉल करके 100 पर सूचना दी। ट्रेन में सवार सुरक्षा कर्मी कोच में पहुंच गए। सुहेलदेव एक्सप्रेस का ठहराव लखनऊ के बाद बरेली में है। शनिवार सुबह ट्रेन निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से 5:37 बजे बरेली पहुंची। यहां जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें