फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से छेड़छाड़: शादी समारोह में डीजे फ्लोर पर जबरन खींच ले गए देवर के दोस्त, फिर की शर्मनाक करतूत

Tue, 20 Jun 2023 06:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शादी की रिसेप्शन पार्टी में महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। चचेरे देवर के दोस्त उसे जबरन डीजे फ्लोर पर खींच ले गए और डांस करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हजियापुर में एक महिला के साथ शादी समारोह में देवर के दोस्तों ने छेड़छाड़ कर दी। युवक महिला को जबरन डीजे फ्लोर पर खींच ले गए। अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर गाली गलौज करने लगे। एडीजी के आदेश पर घटना के महीने बाद चार युवकों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


हजियापुर में रहने वाली महिला ने बताया कि पिछले महीने उसके चचेरे देवर की शादी थी। वह दावत खाकर घर लौट रही थीं, तभी देवर के दोस्तों सागर, आकाश, रिंकू और बिट्टू ने उसे डीजे फ्लोर पर खींच लिया। इन लोगों ने डीजे पर डांस करते हुए महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। वीडियो भी बनाया। 

पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत 

महिला ने विरोध किया तो झगड़ा करने पर आमादा हो गए। गाली गलौज की। पति व अन्य लोगों ने महिला को युवकों से छुड़ाया। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। घटना से आहत पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत की। उसका आरोप है कि उसने चौकी और बारादरी थाने में शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 

ये भी पढ़ें- नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन आरोपी पक्ष के लोग महिला के घर में घुस गए और उसके पति का ई रिक्शा तोड़ दिया। महिला की सास को भी इन लोगों ने घसीटकर पीट दिया। पीड़ित महिला ने एडीजी से मामले की शिकायत की। एडीजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें