आंवला। सिकरोडा गांव निवासी आलोक कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार दोपहर वह बाइक से पत्नी के साथ एकादशी के पर्व पर खाटूश्याम मनौना धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। गांव से निकले ही थे। तभी पनवड़िया गांव के समीप पीछे से तीन बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी पत्नी बाइक से छिटककर दूर जा गिरी। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके से बाइक सवारों को जब पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों के साथ और भी लोग एकत्रित होकर गाली देकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए।
मामला दो समुदाय का होने के कारण पीड़ित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचा। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद