फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर गूंजी किलकारी: हरदोई से दिल्ली जा रही विनीता ने दिया बेटी को जन्म, महिला यात्री ने कराया प्रसव

Tue, 18 Jul 2023 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

हरदोई निवासी विनीता नाम की महिला अपने पति के साथ दिल्ली जा रही थी। सेटेलाइट बस अड्डे पर उसे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। वहां मौजूद महिला यात्री ने उसका प्रसव कराया। विनीता ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति के साथ हरदोई से दिल्ली जा रही महिला ने सोमवार शाम बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर बेटी को जन्म दिया। महिला और नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनको जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हरदोई निवासी सुखराम दिल्ली में नौकरी करते हैं। सोमवार को वह अपनी गर्भवती पत्नी विनीता के साथ हरदोई से दिल्ली जाने के लिए सेटेलाइट बस स्टैंड पहुंचे थे। यहां दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: सुपरवाइजर को सफाई करने में आई शर्म, नाराज नगर आयुक्त ने खुद उठाया फावड़ा, नाली से निकाला कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान विनीता को प्रसव पीड़ा होने लगी। पत्नी की हालत देख पति परेशान हो गया। बस अड्डे पर मौजूद कुछ लोगों ने एंबुलेंस को कॉल की, लेकिन वह नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने इस बारे में बस अड्डे के स्टाफ को जानकारी दी। 

ममता शर्मा नाम की महिला यात्री ने अन्य महिलाओं के सहयोग से विनीता का प्रसव कराया। विनीता ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पहुंची एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल भेज दिया गया। दोनों स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें