फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लावारिस हालत में मिली महिला को उसके परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम लखा के पास पुलिया किनारे एक लावारिस महिला मिली।थी। मिशन शक्ति टीम ने उसको उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्राम लखा के पास पुलिया किनारे महिला मिली थी। वह अपनी पहचान ठीक से नहीं बता पा रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक काजल कौशल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और से थाने ले आईं। थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम समीम (24) बताया, जो आरिफ की पत्नी और स्वर्गीय शाहिद की पुत्री है। वह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरईंया की निवासी है। समीम ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और जगह-जगह मांगकर अपना जीवन यापन करती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समीम को उसके परिजनों से मिला दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें