फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 01 Aug 2023 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शादी के तीन साल बाद विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
आरती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूचना पर सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह भी पहुंचे। फॉरेंसिंक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर गहनता से जांच पड़ताल की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


थाना मीरगंज के नंदगांव निवासी राजाराम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आरती (24 वर्ष) का तीन वर्ष पूर्व गांव मोहम्मदपुर निवासी मनोज के साथ विवाह किया था। आरोप है कि उन्होंने अपनी क्षमता अनुसार शादी में खर्च किया, लेकिन इसके बाद भी बेटी के ससुरालवाले दो लाख रुपये मांग रहे थे। 

उन्होंने कहा कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरती की एक वर्षीय बेटी दीक्षा है। पति मनोज कुमार रुद्रपुर में एक फैक्टरी में काम करता था। मृतका के पिता ने आरोपी पति मनोज कुमार, ससुर चेतराम, सास मुन्नी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें