फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ससुराल में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के राजपुर कलां गौटिया का है मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज का जिक्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज। थाना क्षेत्र के राजपुर कलां गौटिया में गुरुवार की रात एक महिला की मौत हो गई। महिला के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज का जिक्र किया गया है।

थाना फरीदपुर के गांव अहीर गौटिया के सत्य प्रकाश ने बहन सुनीता (32) का विवाह लगभग 20 वर्ष पहले थाना अलीगंज के गांव राजपुर कलां गौटिया के दिग्विजय यादव पुत्र रामेश्वर यादव के साथ किया था। मृतका के भाई सत्य प्रकाश ने आरोप लगाया है कि उसका बहनोई दिग्विजय यादव पिछले तीन सालों से उनकी बहन सुनीता के साथ मायके से रुपये लाने के लिए मारपीट किया करता था। शुक्रवार की रात दिग्विजय ने उनकी बहन की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर वह शुक्रवार की सुबह राजपुर कलां गौटिया अपनी बहन के घर परिजनों के साथ पहुंचे तो उनकी बहन का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इसकी रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई है। देर शाम सुनीता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताते हैं कि मृतका का इकलौता पुत्र 12 वर्षीय पुत्र धीरू उर्फ देव भी है। थाना अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया की मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें