हाफिजगंज। बाइपास स्थित बैंक शाखा के पास रोड क्रॉस करने के दौरान महिला को कार से टक्कर लग गई। इससे महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हाफिजगंज निवासी जरीना पत्नी अयूब रोड क्रॉस कर रही थीं। पीलीभीत की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने घायल को नवाबगंज अस्पताल भेजा, लेकिन जान नहीं बच सकी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। 10 साल पहले जरीना के पति का शव तालाब के पास पाया गया था। उसके बाद से वह परिवार का पालन-पोषण करती थीं। संवाद