बिशारतगंज। भिंडौरा अड्डे के पास एंबुलेंस की टक्कर से सावित्री देवी (45) की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर ब्रांहमपुर जा रहीं थी।
थाना शाहबाद रामपुर के गांव ऊंचा गांव निवासी सावित्री अपने पुत्र विष्णु के साथ बाइक से बाइक से अपनी बीमार बेटी को भमोरा के गांव ब्रांहमपुर दवा दिलाने जा रही थी। बेटी दूसरी बाइक पर अपने रिश्तेदार के साथ जा रही थी। कस्बे के भिंडौरा अड्डे के समीप ब्रह्मपुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने विष्णु की बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से सावित्री देवी सड़क पर जा गिरीं। आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर बरेली के निजी अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस के छोड़कर फरार हो गया। एसआई महावीर सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सड़क हादसे में बाइक सवार की गई जान
अलीगंज। राजपुर कलां के ढाबे के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार रवि (30) निवासी तिसिगा की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
रवि अपनी बाइक से बहन ममता के गांव खटेटा जा रहे थे। जैसे ही वह राजपुर कलां के महाकाल ढाबा से थोड़ी आगे बढ़े वैसे ही सिरौली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी अलीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने अलीगंज थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। संवाद
-
ई रिक्शा पलटने से यात्री घायल
बिशारतगंज। कस्बे को आसपास गांव से जोड़ने वाली सड़कों की हालत खस्ताहाल है। जिसके चलते आए दिन हादसे हो जाते हैं। शनिवार को कस्बे से सवारी भरकर मोहम्मदगंज गांव जा रहा एक ई-रिक्शा रास्ते में चकिया खेड़ा मजार के समीप गड्ढे में पहिया जाने की वजह से पलट गया। ई-रिक्शा में बैठी आसमा और निदा घायल हो गईं। सना का दुधमुंहे बच्चा हादसे में बाल-बाल बचा। संवाद