फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पार कर रही महिला को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रही 50 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मामला मीरगंज थाना नेशनल हाईवे का है। सुबह दस बजे के समय एक महिला सड़क पार कर रही थी। तभी बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में महिला को मीरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। उधर, पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
भोजीपुरा। एक मानसिक रूप से बीमार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव बिलवा निवासी 22 वर्षीय राजू सोमवार को बिलवा अंडरपास के सामने सांयकाल साढ़े पांच बजे रेलवे ट्रैक की तरफ जा रहा था। तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर परिवार वाले व भोजीपुरा थाने से प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि मृतक युवक की मां ने पुलिस को बताया है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें