फतेहगंज पूर्वी। महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बनियान निवासी महिला रामबेटी ने बताया कि बुधवार रात नौ बजे वह घर पर थीं। तभी पुराने झगड़े को लेकर गांव के ही पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता, स्वाति गुप्ता, विसुना लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे, जब रामबेटी ने विरोध किया, तब आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे, जिससे उनके हाथ में चोट आई है। दादी के साथ मारपीट होते देख उनका पोता बचाने आया तो उसको भी पीटा गया। संवाद
दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
भमोरा। खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के गांव खुली निवासी लालता प्रसाद ने बताया की पड़ोसी गांव मटकी चांदपुर के पप्पू पुत्र रशीद अहमद उनके खेत से मिट्टी उठाकर अपने खेत की मेड़ बांध रहे थे। विरोध करने पर पप्पू व नवी मोहम्मद ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें खेत में काम कर रही उनकी पुत्री शिवांगी एवं पुत्र चन्द्रपाल को भी पीटा गया। वहीं, दूसरे पक्ष के पप्पू ने बताया की वह अपने खेत की मेड़ बांध रहे थे। इससे दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिश मानते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिससे पप्पू और नवी मोहम्मद घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराकर जांच की बात कही है। संवाद