फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक किलो अफीम के साथ महिला गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। झारखंड से कम कीमत पर अफीम खरीद कर लाने के बाद ट्रक चालकों को बेचने की आरोपी महिला को पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस दौरान उसका पति फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नौगवां ब्रह्मनान निवासी बिलासो देवी अपने पति अशोक कुमार के साथ बाइक पर बैठकर गैनी गांव से गुजर रही थी। पुलिस को देखकर अशोक ने पत्नी को बाइक से उतार दिया। इसके बाद वह बाइक मुड़कर जाने लगा। महिला एक इंटर कॉलेज में शौचालय में घुस गई। महिला पुलिस को बुलाकर उसे पकड़ने के बाद जब तलाशी ली गई तो अफीम बरामद हुई।
महिला ने बताया कि वह पति अशोक तथा गांव के ही गोलू उर्फ सुधीर व बिहारीपुर के अय्यूब के साथ मिलकर झारखंड से कम कीमत पर अफीम खरीद कर लाती है। क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले ट्रक चालकों को ऊंचे दाम पर अफीम की तस्करी कर मुनाफा कमाती है। थाना प्रभारी अशोक शुक्ला ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अफीम तस्करी में शामिल चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें