नवाबगंज। थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला के पति का एक रिश्तेदार बहेड़ी से अक्सर उनके घर आता-जाता था। महिला का आरोप है कि एक दिसंबर को जब वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अपने फोन से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी महिला को फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगा। आरोप है कि तीन दिसंबर को आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर उसकी फोटो को डाल दिया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद