फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइक इन्कलेव में घुसा भेड़िया, कई लोगों को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फाइक एन्कलेव में भेड़िया के घुस आने से दहशत फैल गई। भेड़िए ने कई लोगों को काटकर लहूलुहान भी कर दिया। लोगों ने पहले तो उसे कुत्ता समझा, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो उन्हें उसके भेड़िया होने का पता चला। इसके बाद से ही यहां के लोग खौफजदा हैं।
विज्ञापन

फाइक एन्क्लेव में रहने वाले जहीर ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे उनके घर के बाहर कुत्तों के भोंकने की आवाज आ रही थी। इस पर उनकी पत्नी गजाला सुहैल ने दरवाजा खोलकर देखा तो कुछ कुत्ते दिखाई दिए। इसी दौरान कुत्ते की तरह दिखने वाले एक जानवर ने उन पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गईं। इसके बाद कॉलोनी में एक अन्य महिला को काटकर घायल कर दिया गया। एक महिला की उंगली चबा ली। करीब चार-पांच लोगों को काटा। बृहस्पतिवार को उन्होंने कॉलोनी के लोगों के साथ घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो भौचक्के रह गए। कॉलोनी में भेड़िया घूमता दिखा। इसके बाद कॉलोनी में दहशत फैल गई। लोगों ने सड़क पर टहलना बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी का पिछला हिस्सा खुला है। वहीं से भेड़िया आ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें