फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुझे याद करोगे... सुनें तो समझ लें मन में है आत्महत्या का विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विषम परिस्थिति से तालमेल बिठा पाने में असमर्थता ही जीवन को समाप्त करने के नकारात्मक विचार की वजह होती है। मनोचिकित्सक के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति कहे कि अब जीने की इच्छा नहीं, लोग कैसे आत्महत्या कर लेते हैं, मुझे याद करोगे तो उसे उत्साहित न करें बल्कि इन विचारों से उबारने की कोशिश करें।शुरूआती चेतावनी मानते हुए उसे मनोवैज्ञानिक से परामर्श का सुझाव दें, ताकि उसे बचाया जा सके। यह अपील जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार ने की है। कहा कि मनकक्ष में जनवरी से अब तक करीब चार सौ से ज्यादा कॉल आ चुकी हैं। इसमें 80 फीसदी युवा और 20 फीसदी 14 से 18 वर्ष के किशोर रहे।
विज्ञापन

इनसे बातचीत के दौरान पता चला कि उन पर पढ़ाई में टॉप करने के लिए अच्छे अंक हासिल करने का दबाव था। वहीं, पढ़ाई पूरी होने के बाद अब नौकरी की चिंता है। कई बच्चे ऐसे रहे जिन्होंने मनपसंद वस्तु न मिलने पर छत से कूदने या अन्य तरीकों से जख्मी कर लेने की इच्छा जताई।


हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क डॉ. आशीष के मुताबिक बीते वर्षों में आत्महत्या की इच्छा जताने वालों की संख्या बढ़ रही है। पहले वर्ष भर में चार सौ कॉल आती थी, जो अब सात माह में ही आ गईं। कहा कि काउंसलिंग के बाद करीब 95 फीसदी कॉलर संतुष्ट होते हैं। पांच फीसदी को ओपीडी में बुलाना पड़ता है। बताया कि अगर कोई व्यक्ति इस मानसिक अवस्था से गुजर रहा है तो वे हेल्पलाइन नंबर मनकक्ष- 7248215922, निमहैंस-8046110007, किरन-18005990019 पर कॉल कर सकते हैं, ताकि समय रहते काउंसलिंग की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें