बरेली। जिला अस्पताल में शुक्रवार को सफेद और सुनहरे रंग का एक उल्लू मांझे में उलझकर जख्मी होकर गिर गया। उसे देखने के लिए भीड़ लग गई। अस्पताल कर्मी दिनेश ने मांझा हटाकर उल्लू का इलाज किया और फिर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने बताया कि उल्लू का प्राथमिक इलाज कर वन विभाग को सूचना दे दी गई है, लेकिन शाम तक वन विभाग से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। लिहाजा उल्लू को अभी जिला अस्पताल में ही रखा गया है।