फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंगली कुत्तों ने हिरन को किया गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार करवाकर वन कर्मियों को सौंपा
विज्ञापन

नवाबगंज। जंगली कुत्तों के झुंड ने एक दुर्लभ प्रजाति के हिरन को गंभीर घायल कर दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने पशु मित्र को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराकर उसे वन कर्मियों को सौंप दिया।
भदपुरा ब्लॉक के मधुनगला गांव के पास ग्रामीण अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच कुत्तों का एक झुंड हिरन का पीछा कर हमला कर रहे थे। घायल हिरन को देख किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे आजाद कराया। घायल हिरन को उठाकर गांव के पंचायत घर में ले आए, जहां उसे पानी पिलाया। बाद में ग्रामीणों ने आनन फानन में पशु मित्र रोहित कुमार को बुलाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी घायल हिरन को लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पानी के लिए भटकते-भटकते कई बार जानवर गांव के आसपास आ जाते हैं। सूखे पोखरों और नहर-नालों में पानी की व्यवस्था हो तो जंगली जानवरों के हादसों को कम किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें