फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला, अस्पताल में मौत

Tue, 11 Apr 2023 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। खेत पर गेहूं काटने गए गांव चौपारा शुमाली के किसान रामबहादुर (53) पर सोमवार सुबह जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जख्मी किसान को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रामबहादुर सुबह नौ बजे खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। तभी जंगली सूअर आ धमाका। रामबहादुर ने उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह हमलावर हो गया। जंगली सूअर ने किसान की गर्दन पर वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। रामबहादुर की पत्नी सूरजमुखी ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान आ गए और सभी ने मिलकर सूअर को भागाया।
विज्ञापन

जानकारी पाकर किसान का पुत्र राजू और पड़ोसी लोग गांव से आ गए। घायल किसान को भोजीपुरा स्थित मेडिकल काॅलेज ले गए। परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
चौपारा शुमाली के किसानों ने बताया कि जंगली सूअर को पहले भी देखा गया था। चौपारा शुमाली, चौपारा जनूबी, पट्टी बिहारी पुर, मझौला के जंगल में चहलकदमी रहती है। यह फसल को भी नुकसान पहुंचाता है। पिछले काफी दिनों से सूअर नहीं दिखा। ग्रामीणों ने सोचा सूअर कहीं दूसरे इलाके में ख्चला गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें