ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। तेंदुए ने घर के बाहर पानी लेने गए बच्चालाल के बेटे सिकंदर (13) निवासी पाठकपुरवा (बहराइच) पर हमला कर दिया। बालक की चीखपुकार पर घर के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ गन्ने के खेत की ओर भाग गया। परिवार वालों ने बालक को नानपारा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद