फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फेसबुक पर दोस्ती...प्यार और निकाह, प्रेमी निकला बेवफा, प्रेमिका के साथ किया ऐसा सलूक

Sat, 11 Feb 2023 08:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके भाइयों ने उसका निकाह कराया। निकाह के बाद प्रेमी से पति बना युवक और उसके घरवाले बदल गए। उसे प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रहने वाली एक युवती को फेसबुक पर दोस्ती और प्यार करना महंगा पड़ गया। उसने जिसे प्यार किया और निकाह कर खूबसूरत जिंदगी के सपने देखे, वह प्रेमी बेवफा निकला। आरोप है कि निकाह के बाद युवती को प्रताड़ित किया गया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित युवती ने पति समेत ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवक ने बोला था झूठ 

थाना किला के मोहल्ला कंघी ओटा की रहने वाली हिना जुबैर की दोस्ती मेरठ के खैरनगर एसबीआई वाली गली दिल्ली गेट निवासी आमिर नईम से फेसबुक पर हो गई थी। दोनों में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि आमिर ने सऊदी अरब की कंपनी के एक लाख रुपये महीने की नौकरी और मेरठ में दो प्लॉट होने का झांसा देकर उसे जाल में फंसाने के बाद उससे फरवरी 2022 में निकाह कर लिया।

हिना के माता-पिता की हो चुकी है मौत 

हिना के मुताबिक उसके माता-पिता का इंतकाल हो चुका है। वह अपने भाइयों के साथ रहती थी। भाइयों ने निकाह में करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि आमिर और उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। बाद में जुलाई 2022 में उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित हिना की तहरीर पर पुलिस ने पति आमिर नईम, ससुर नईमउद्दीन, सास सितारा बेगम और जेठानी आसमा खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें