बरेली। फरीदपुर के कानून गोयान निवासी व्यक्ति ने पत्नी, बेटी के इलाज के लिए अधिकारियों समेत समाजसेवियों से मदद की गुहार लगाई है। प्रार्थनापत्र के अनुसार अवध किशोर खुद हार्ट की बीमारी से पीड़ित हैं। इनकी पत्नी को गर्भाशय की बीमारी है। बेटी हर्षिता की सांस की नली और भोजन की नली एक होने पर उसका इलाज दिल्ली के अस्पताल में हुआ। वहां पता चला कि उसके दिल में छेद है और एक किडनी भी खराब है। उसके इलाज के लिए डीएम को प्रार्थनापत्र देकर आर्थिक मदद की मांग की है। अवध किशोर समाजसेवी हैं, पर वर्तमान हालात में उन्हें मदद की जरूरत है। वर्ष 2016 में इन्होंने एक दुर्घटनाग्रस्त बच्ची को इलाज मुहैया कराने के लिए एलएलबी की परीक्षा छोड़ दी थी। अगर देर होती तो जान न बचती। मदद के लिए 9760030158 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो