आंवला। बेहटाजुनु निवासी 26 वर्षीय युवक शनि मौर्य की शनिवार रात मौत हो गई। एक कार्यक्रम में शामिल होने मायके गई पत्नी को जब पति की मौत की सूचना मिली तो वह अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ देर रात ससुराल आई और पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों ने बताया कि बेटे की मौत हार्टअटैक से हुई है, जबकि मृतक की पत्नी ने पति की हत्या किए जाने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। संवाद