फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला को मृत दिखाकर रुकवाई विधवा पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट याचिका दायर की तो हरकत में आए अधिकारी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

फरीदपुर। महिला को मृत दिखाकर विधवा पेंशन बंद कर दी। इससे परेशान होकर महिला दो वर्ष बाद हाई कोर्ट गई, जिसके बाद हरकत में आए प्रोबेशन अधिकारी ने जांच कराई, जिसमें महिला जीवित पाई गई। प्रोबेशन कार्यालय कनिष्ठ सहायक ने फरीदपुर ब्लॉक के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी विजय के खिलाफ फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फरीदपुर के ढंढूली गांव निवासी माया देवी के पति गुलजारी लाल की मौत के बाद उसे विधवा पेंशन मिलने लगी। वर्ष 2021 में विभाग द्वारा कराए गए पेंशन धारकों के सत्यापन में गांव में तैनात तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी विजय ने महिला को मृत दर्शा कर रिपोर्ट भेज दी। सचिव की रिपोर्ट पर महिला की पेंशन को रोक दिया गया। पुन: पेंशन शुरू कराने के लिए महिला ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी पेंशन शुरू नहीं हुई। इसके बाद महिला हाई कोर्ट चली गई और उसने दो वर्षों से बंद चल रही विधवा पेंशन को शुरू कराने की मांग वाली याचिका दायर की। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने टीम गठित कर जांच कराई, जिसमें महिला गांव में रह रही थी। जिला प्रोबेशन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक पुनीत कुमार ने महिला की पेंशन को पुनः चालू करवा दिया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें