फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरनगर में मुसलमानों के आंसू पोंछने कब जाएंगे अखिलेश : शहाबुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने लखनऊ के अकबरनगर की बस्ती पर बुलडोजर चलाएं जाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है। साथ ही कहा है कि वह बस्ती के पीड़ित मुसलमानों के आंसू पोंछने बस्ती में कब जाएंगे। मौलाना रजवी ने बरेली आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष से भी सवाल पूछा है कि वह लखनऊ से 250 किलोमीटर दूर बरेली आ गए, लेकिन अकबरनगर के मुसलमानों का हाल जानने क्यूं नहीं गए।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि इस बस्ती को बने 60 साल से ज्यादा हो गया है। इस बस्ती में लगभग 1100 घर आबाद हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की बुलडोजर नीति ने सब कुछ तबाह व बर्बाद कर दिया है। इन गरीब औरतों, बच्चों और बूढ़ों के बिलखते हुए आंसू पर भी सरकार ने रहम नहीं खाया।
मौलाना ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में इन गरीब मुसलमानों ने सपा, कांग्रेस गठबंधन को झोली भर भरकर वोट दिया, लेकिन अखिलेश यादव उनके हक में बोलने या कुछ करने से क्यूं डर रहे हैं। सपा मुख्यालय से सिर्फ सात से आठ किलोमीटर के फासले पर अकबरनगर की बस्ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें