फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर जमाई बनने से मना किया तो युवक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घर जमाई बनने से इन्कार करने पर शाहजहांपुर निवासी युवक का सिर फोड़ दिया गया। शाहजहांपुर कोतवाली क्षेत्र के हयातपुरा निवासी फैजान ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वह हल्द्वानी में मजदूरी करते हैं। पांच सितंबर को फैजान शाहजहांपुर में अपने बहनोई के घर गए थे। फैजान के बड़़े भाई ने हयातपुर निवासी बल्लू की बेटी से फैजान की शादी तय की थी। आरोप है कि बल्लू फैजान पर घरजमाई बनने का दबाव बना रहा था। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। दस सितंबर को फैजान अपने भाई आसिम के साथ शाहजहांपुर से बरेली के लिए निकले। सेटेलाइट बस स्टैंड पर बल्लू, अयान और तीन अन्य लोगों ने हमला कर दिया। बल्लू ने फैजान के सिर पर डंडा मार दिया। बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें