फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मकान पर कब्जा दिलाने गई पुलिस तो युवती ने तोड़ा दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर में पुलिस ने एक मकान पर कब्जा दिला दिया। पुलिस के जाते ही हटाए गए पक्ष की युवती ने दरवाजा तोड़कर मकान पर फिर कब्जा कर लिया। वह नहीं मानी तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सामने ही मकान मालिक को दोबारा कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन

आजमनगर जामुन की मस्जिद निवासी खालिद ने का एक मकान खाली पड़ा था। तीन साल पहले पड़ोसन सायरा पत्नी स्व. साबिर ने अपने ससुर से अपने पति का हिस्सा ले लिया था। ढाई साल पहले एक सप्ताह के लिए सामान रखने के खालिद से उनका मकान मांगा था। इसके बाद से सायरा और उनकी बेटी शाजदा ने घर पर कब्जा कर लिया। जब मकान खाली नहीं किया तो खालिद ने कोर्ट में मुकदमा डाल दिया। एक अगस्त को कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला कर दिया।
बुधवार को कोतवाली पुलिस ने अमीन राकेश चंद्र को लेकर खालिद को घर पर कब्जा दिला दिया। पुलिस के जाते ही शाजदा ने घर पर लगा ताला व दरवाजा तोड़ दिया। कुछ दीवार भी गिर गई। फिर वह घर के अंदर जाकर बैठ गई। दोबारा शिकायत पर महिला पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर खालिद को मकान पर कब्जा दिया दिया है। पुलिस ने अपने सामने ही दीवार का निर्माण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें