फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिकायत पर मामला गरमाया तो कब्र से निकलवाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जायदाद बिकवाने की बात से परेशान होकर खाया था जहर, तड़पकर मर गई थी महिला, पति बना रहा था वीडियो
विज्ञापन

बरेली। किला थाना क्षेत्र में पिछले दिनों जहर खाने से हुई मौत के बाद बुधवार को महिला का शव कब्र से निकलवाया गया। एक्स पर शिकायत के बाद किला पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतका के पति व भाई के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
चिड़ीमार कुआं के पास रहने वाले राहत हुसैन ने कुछ साल पहले बेटी गीति का निकाह कोहाड़ापीर निवासी फैजल से किया था। पांच दिन पहले गीति ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। उस वक्त इलाज कराने के बजाय पति उसका वीडियो बनाता रहा। वीडियो में गीति ने पति व अपने भाई को लेकर नाराजगी जताई थी। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी पर किला थाने के एक दरोगा व सिपाही भी उसके घर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक मायका व ससुराल दोनों पक्ष ने बीमारी से मौत बताकर कार्रवाई से मना करते हुए शव को कल्लू शाह मियां के कब्रिस्तान में दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में परिजनों पर अमानवीयता का आरोप लगाकर एक्स पर शिकायत की गई। तब उच्चाधिकारियों के आदेश पर शव को कब्र से निकालने का आदेश दिया गया। बुधवार को किला पुलिस के साथ ही नायब तहसीलदार ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि महिला के माता-पिता शिक्षक थे। उसके नाम काफी जायदाद है। इसी जायदाद को लेकर परिवार में कलह के बाद महिला ने जहर खाया था। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि लिखापढ़ी में कोई आरोप या शिकायत नहीं है। वीडियोग्राफी के बीच पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें