फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंगेतर करता था वीडियो कॉल, शादी से पहले युवती के सामने रखी शर्मनाक शर्त, मना किया तो...

Mon, 15 May 2023 03:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर ने युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती ने विरोध तो मंगेतर दहेज में 10 लाख रुपये और कार मांगने लगा। युवती के पिता ने असमर्थता जताई तो शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में युवती ने शादी से पहले घर से बाहर आकर मिलने और संबंध बनाने का विरोध किया तो मंगेतर ने 10 लाख रुपये और कार देने की शर्त रखकर शादी से इनकार कर दिया। आरोपी मंगतेर फौजी है। पीड़ित युवती ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव के एक किसान ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी छह माह पहले देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव शरीफनगर में तय की थी। लड़का सेना में जवान है। रिश्ता तय होने के बाद 14 दिसंबर, 2022 को तिलक समारोह की रस्म भी पूरी हो गई। उसने सामर्थ्य के मुताबिक ढाई लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चेन और अन्य सामान लड़के वालों को दिया। शादी 14 मई 2023 को होनी तय हुई।

आरोपी करता था वीडियो कॉल 

आरोप है कि पांच फरवरी, 2023 को लड़के वालों ने लड़की के पिता को बुलाया और दहेज देने की बात की। किसान ने यूकेलिप्टस और भैंसें बेच दी और आठ लाख रुपये लड़के के पिता को दे दिए। पांच फरवरी को लड़के ने युवती को मोबाइल दिया और उससे वीडियो कॉल के जरिये बातें करने लगा। 

विज्ञापन

शादी से पहले ही उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। घर से बाहर आकर मिलने को कहा। युवती ने विरोध करते हुए मना कर दिया। आरोप है कि आरोपी युवक शादी में दस लाख रुपये और कार की मांग करने लगा। कहा कि अगर ये दहेज नहीं दिया रिश्ता खत्म।

स्कूल में छात्राओं का यौन शोषण: कंप्यूटर टीचर करता था अश्लील हरकतें; शौचालय में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

युवती के किसान पिता ने लड़के वालों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अड़े रहे। जब उनसे दिया गया सामान व नकदी लौटाने को कहा तो बेटी को बदनाम और जान से मारने की धमकी देने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें