फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जब बिटिया हमेशा के लिए सो गई, तब जागा विभाग

Thu, 24 Oct 2024 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घर में शौचालय न होने से बाहर शौच करने गई तीन साल की बच्ची की नुकीले तारों पर गिरकर हुई मौत के बाद सरकारी महकमे की नींद खुली है। खंड विकास अधिकारी भगवान दास ग्राम प्रधान के साथ बुधवार को बच्ची के पिता कालीचरण से मिले। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए परिवार को जल्द ही 12 हजार रुपये जारी कराए जाएंगे। परिवार की ओर से करीब डेढ़ माह पहले दो सितंबर को शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। बता दें, आलमपुर जाफराबाद विकास खंड के गांव नितोई निवासी कालीचरण की बेटी देवकी मंगलवार शाम को गांव के बाहर स्थित तालाब किनारे शौच करने गई थी। लौटते समय खेतों के आसपास लगे कंटीले तारों पर गिरने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजन कह रहे शौच करने गई थी बेटी, अफसर बोले-खेलने गई थी
बच्ची की मौत के बाद अफसर लीपापोती में लग गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि गांव से महज 20 मीटर दूर ही सामुदायिक शौचालय बना है। उन्होंने कुछ गांव वालों के हवाले से दावा किया कि बच्ची शौच करने नहीं, बल्कि खेलने गई थी। हालांकि परिजनों का कहना है कि शौचालय में अक्सर ताला लगा रहता है। इस वजह से बच्ची बाहर शौच करने ही गई थी।
शौचालय में लटका मिला ताला
घटना के बाद डीपीआरओ ने प्रधान और पंचायत सचिव से रिपोर्ट तलब की। इसमें दावा किया गया है कालीचरण और उसका परिवार सामुदायिक शौचालय में जाता था। इसकी जब पड़ताल की गई तो पता चला कि शौचालय आमतौर पर शाम के समय खुलता ही नहीं है। बुधवार शाम को पांच बजे भी शौचालय में ताला लगा मिला।
विज्ञापन


मां बेसुध, पिता का हाल-बेहाल
बेटी देवकी की मौत से मां प्रीति बेसुध है। पिता कालीचरण का भी हाल-बेहाल है। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए गांव वालों का तांता लगा रहा। बुधवार दोपहर गांव पहुंचे एडीओ पंचायत राजेंद्र शर्मा, पंचायत सचिव शशांक राय ने जांच पड़ताल की। साथ ही प्रधान पति रामनिवास ने पीड़ित से बात कर जल्दी शौचालय बनवाने की बात कही।
कोट

सामुदायिक शौचालय सुबह-शाम खुलना है। अगर ऐसा नहीं है तो इस बारे में बात करेंगे। कालीचरण के घर शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। - कमल किशोर, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें