फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार के आगे ठेली नहीं हटाई तो युवक ने चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। कस्बा भुता में एक दबंग युवक की कार के सामने आइसक्रीम ठेली वाला आ गया तो उस पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि इसमें ठेली वाला बाल-बाल बच गया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। पुलिस ने मौके से एक कारतूस बरामद किया है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। कस्बा भुता निवासी मदनलाल गंगवार ने बताया कि शनिवार रात 9:30 बजे अपनी आइसक्रीम की ठेली को लेकर फरीदपुर रोड पर अपने घर जा रहा था। उसी समय कस्बा भुता निवासी पेट्रोल पंप मालिक का बेटा अपनी कार को ठेली के आगे लगाकर एक साइड करने को कहा। देरी होने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर उस पर फायर कर दिया। थाना अध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें