हाफिजगंज। ई-रिक्शा पर अगर सात सवारी बैठा लिए तो मस्जिद की रखी गुल्लक में 20 रुपये देने होंगे। इसके विरोध पर कुछ लोगों ने चालक को घेरकर पीटा दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना हाफिजगंज बाइपास से सेंथल तक ई-रिक्शा चलाने वाले हरीश निवासी नवादिया रघुनाथ ने बताया कि वह व उसके पिता चेतराम भी ई-रिक्शा चलाते हैं। मंगलवार को जब उन्होंने अपने ई-रिक्शा पर सात सवारियां बैठाई तो दूसरे समुदाय के छह लोग आ गए। कहने लगे कि अगर यहां से सात सवारियां बैठाकर ले जाओेगे तो तुम्हें 20 रुपये यहां पर रखी गुल्लक में डालने होंगे, जो मस्जिद में जाएंगे। जिस पर ई-रिक्शा स्वामी ने कहा कि हम तो मंदिर की गुल्लक में डालेंगे। इसी बात पर आरोपियों ने घेरकर पीट दिया। संवाद