फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब परीक्षा देने पहुंचा घायल छात्र

Tue, 13 Feb 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
 कस्बे के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा देने आ रहे छात्र मोहम्मद यासीन को किसी वाहन ने रास्ते में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। इसके बावजूद वह परीक्षा देने पहुंच गया। परीक्षा के दौरान जब दर्द असहनीय हो गया तो वह छटपटाने लगा। इस पर केंद्र व्यवस्थापक शरदकांत शर्मा ने यूपी बोर्ड की हेल्पलाइन पर कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा। सीएमओ को सूचना देने पर उन्होंने भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने डीएम को फोन पर घटना की जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर कुछ ही देर में एसडीएम (सदर) अनुपम शुक्ला डॉक्टर को लेकर मौके पर पहुंचे और छात्र का इलाज कराया। परीक्षा दिलाने के बाद छात्र को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें