फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाबालिग लड़की के प्यार में पड़ा पति, घर पर करता है गंदी हरकतें, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

Fri, 03 Feb 2023 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति नाबालिग लड़की के प्यार में पड़ गया। उसे घर पर लेकर आता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक हिस्ट्रीशीटर का दिल नाबालिग लड़की पर आ गया। नाबालिग से संबंध होने के बाद हिस्ट्रीशीटर ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने एसएसपी दफ्तर में अपने हिस्ट्रीशीटर पति के खिलाफ शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति लड़की पर सब पैसा लुटा रहा है और उसे घर से निकाल दिया है। सीओ ने कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी निवासी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। वहां शिकायतें सुन रहीं सीओ प्रथम श्वेता यादव से कहा कि उसका पति हिस्ट्रीशीटर है। वह एक नाबालिग लड़की के प्यार में पड़ गया है। लड़की को वह अक्सर घर ले आता है और उसके सामने ही गलत हरकतें करता है। खेती व अन्य तरीकों से होने वाली आय को पति उस लड़की पर खर्च कर देता है। उसने विरोध किया तो उसे भी पीटकर घर से निकाल दिया। उसके बच्चों से भी मारपीट करता है।

महिला ने पति पर रिपोर्ट कराने व उसे उसका हक दिलाने की मांग की। सीओ ने कैंट इंस्पेक्टर को कॉल की जो एसएसपी दफ्तर में ही मौजूद थे। सीओ ने कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए। महिला को न्याय न मिले तो हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नई रिपोर्ट दर्ज की जाए। इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपी पर घरेलू उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें