फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उधार के रुपये मांगे तो दोस्त पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में युवक ने उधार दिए रुपये वापस लौटाने के लिए कहा तो बाइक मिस्त्री ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हकीकत का पता लगने पर युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी निवासी तिलक सिंह ने बताया कि उनका बेटा दीपक यादव पहले मोबाइल शॉप पर काम करता था। उसकी दोस्ती बाइक मैकेनिक करमपुर चौधरी निवासी सोहिल से थी। सोहिल को जरूरत पर उनके बेटे ने दो हजार रुपये उधार दिए थे। यह रुपये लौटाने में सोहिल आनाकानी कर रहा था।
दीपक चार मई को रजा कोठी के पास रहने वाले सोहिल से रुपये मांगने गया। तब सोहिल ने उससे कहा कि वह लूडो में रुपये हार गया है। उसने रुपये लौटाने से मना कर दिया। तब दीपक ने सोहिल का मोबाइल फोन उठा लिया और उसके कवर में से 13 रुपये निकाल लिए। इससे नाराज सोहिल ने दीपक के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाद में दीपक को जलता देख सोहिल घबरा गया। वह आग बुझाने लगा। बाद में बेहोशी की हालत में दीपक को उसके घर के दरवाजे पर छोड़ गया।
विज्ञापन

इलाज कराते रहे घरवाले, होश आने पर खुली हकीकत
जब सोहिल ने दीपक को उसके घर छोड़ा तो केवल दीपक की मां ही घर पर थीं। उन्होंने दीपक को इस हालत में देखा तो घबरा गईं। तब सोहिल ने उनसे कहा कि दीपक उसकी एक पुरानी बाइक मांगकर ले गया था। उस बाइक में आग लगने से दीपक भी झुलस गया। परिजनों ने दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। छह मई को होश आने पर दीपक ने सोहिल की करतूत बताई। तब सोहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस सोहिल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें